फतेहगढ़ साहिब, 21 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के संबंध में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर-कम-रोल ऑब्जर्वर श्री सुमेर सिंह गुर्जर, आई.ए.एस. द्वारा स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-कम-अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई।
बैठक के दौरान रोल ऑब्जर्वर श्री सुमेर सिंह गुर्जर द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के दौरान 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक प्राप्त हुए दावों और आपत्तियों की सुपर चेकिंग की गई। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधूरे दस्तावेजों के साथ प्राप्त हुए फॉर्मों की दोबारा जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपना वोट बनवाने से वंचित न रहे।
उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का भी जायजा लिया और इस संबंध में संतुष्टि व्यक्त की।
इस अवसर पर एस.डी.एम. फतेहगढ़ साहिब श्री करुण गुप्ता, एस.डी.एम. बस्सी पठाना श्रीमती दीपजोत कौर, एस.डी.एम. अमलोह श्रीमती हरवीर कौर, तहसीलदार चुनाव श्रीमती निर्मला रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






