Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaविशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सभी राजनीतिक दल निरंतर बनाए रखें...

विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सभी राजनीतिक दल निरंतर बनाए रखें अपना सहयोग:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को निपटाने के लिए बचे हुए दिनों में सभी राजनीतिक दल अपने सहयोग को निरंतर बनाए रखें, ताकि जिला से प्रत्येक वोट को अंतिम प्रकाशन में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि 26 व 27 सितंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ उपस्थित रहकर विशेष गहन परीक्षण के कार्य एवं मतदाता पंजीकरण के कार्य करेंगे। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950, ऐप व फोन के माध्यम से बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 111743 वोटरों को नोटिस भेजे गए। जिले में अब तक कोई भी नोटिस पेंडिंग नहीं है, इनमें से 97357 मतदाता नोटिस के बाद सुनवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास पहुंचे। जबकि 8861 मतदाता अपनी सुनवाई की तिथि पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाई तिथि मानकर नए वोट बनाए जाएं। इसके लिए फार्म-6 को घोषणा पत्र के भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को जमा करवाएं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक 12796 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएलओ व निर्वाचन कार्यालय की टीम द्वारा वेरीफिकेशन के बाद 8228 मतदाताओं  के नए वोट भी बनाकर सूचि में शामिल कर दिए है, जो नए प्रकाशन के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से फार्म-7 व फार्म-8 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 30 सितंबर 2026 तक नागरिक अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इस कार्य के लिए जिला के गांवों में पंचायतों और शहरों में निकाय के माध्यम से प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। इसके अलावा मंदिरों व गुरुद्वारों से भी अनाउंसमेंट की जा रही है। इसे 30 सितंबर तक निरंतर रखा जाएगा। इस मौके पर कानूनगो सुदेश, कानूनगो मोहित, सहायक मीनू सैनी, राज कुमार सरबजीत, सुनील मराठा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments