10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा से आम परिवारों को मिली बड़ी राहत–गैरी बड़िंग
अमलोह, 22 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने विधानसभा क्षेत्र अमलोह के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य कार्डों के वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ एस.डी.एम. अमलोह श्रीमती हरवीर कौर भी मौजूद थीं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अमलोह के गांव भद्दलथूहा, तंदाबड़ा कलां, फैजुल्लापुर, शाहूपुर, बदीनपुर, सौंती, अमलोह के वार्ड नंबर-3 तथा राम भवन में बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार को महंगे इलाज के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को प्रति परिवार विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि यह योजना पहले से ही चल रही है और पात्र लाभार्थियों को जरूरत पड़ने पर इलाज के भारी खर्च से राहत मिल रही है।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन सिंगारा सिंह सलाना, ब्लॉक समिति के चेयरमैन रणजीत सिंह पनाग, मार्केट कमेटी अमलोह के चेयरमैन इकबाल सिंह राय अन्नियां, हलका यूथ प्रधान प्रदीप सिंह कंजारी, सरपंच बुग्गा अमृत, जसवंत सिंह तंगराला, जशनप्रीत सिंह भंगू, हरमिंदरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, हरदेव सिंह सहित समूह सरपंच साहिबान उपस्थित थे।






