Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaवीर शहीदों की बदौलत ही आज देश की 140 करोड़ जनता आजादी...

वीर शहीदों की बदौलत ही आज देश की 140 करोड़ जनता आजादी की हवा में सांस ले रही है: वीरेश शांडिल्य

‘‘ वीरेश शांडिल्य ने आज वीर शहीदी दिवस पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखा कि वह हरियाणा के कैबिनेट मंत्री व छावनी से सातवीं बार विधायक अनिल विज द्वारा बनाए शहीदी स्मारक का उद्घाटन स्वयं करें जिससे पूरे विश्व में संदेश जाएगा’’

कुरूक्षेत्र, 23 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। वीरेश शांडिल्य आज हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर अपने शहीदों को याद किया नमन किया सलाम किया और कहा कि इन शहीदों की बदौलत ही आज हिन्दूस्तान की 140 करोड़ जनता आजादी की हवा में सांस ले रही है। हमारे चाहे देश के स्वतंत्र सेनानी रहे हो या भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, उधम सिंह असफाक उल्ला खान, खुदीराम बोस, मदन लाल ढींगरा ने आजादी के लिए फांसी के फंदे चूमे हों या फिर 1962, 1965, 1971 के वीर शहीद जवान  हो या फिर कारगिल के शहीद जवान हों 26/11 या देश की संसद की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए वीर जवान इस देश के 140 करोड़ लोगों के हमेशा हीरो रहेंगे। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज शहीदों को शहीद स्मारक पर जाकर नमन किया। वीरेश शांडिल्य ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि संसद में कानून पास किया जाए कि देश के इन वीरों को व शहीदों की गाथा को इनकी कुर्बानियों को कक्षा 1 से ही पढ़ाया जाना चाहिए और शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी व दो करोड़ की जगह 5 करोड़ की राशि मिले उसमें चाहे भारत का सेना हो, पैरामिल्ट्री फोर्स हो या देश की पुलिस। उन सबको यह सम्मान मिलना चाहिए उनके बच्चों को सारी शिक्षा केंद्र व राज्य सरकारें मुफ्त में करवाएं यह हमारे शहीद वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के हर राज्यों में 1962, 1965, 1971 व 1999 कारगिल के शहीदों के जाबांज कारनामो ंके म्यूजियम बनाए जाए जैसे अंबाला छावनी में अनिल विज ने ऐतिहासिक शहीदी स्मारक बनाया है। वीरेश शांडिल्य ने आज वीर शहीदी दिवस पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखा कि वह हरियाणा के कैबिनेट मंत्री व छावनी से सातवीं बार विधायक अनिल विज द्वारा बनाए शहीदी स्मारक का उद्घाटन स्वयं करें जिससे पूरे विश्व में संदेश जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments