कुरुक्षेत्र, 25 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के पिंडारसी में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।






