Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसेवा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव : डॉ. अर्चना गुप्ता

सेवा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव : डॉ. अर्चना गुप्ता

पी.एम. मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण और नारी सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
पिहोवा में मेगा स्वास्थ्य जांच, दंत चिकित्सा और रक्तदान शिविर में पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

पिहोवा, 25 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और त्याग के 25 वर्षों पर आधारित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की मूल भावना समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धरातल पर उतारने का काम कर रही है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम मिलकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पिहोवा के गांव बाखली स्थित पेपर मिल में ईलीट रोटरी क्लब पिहोवा द्वारा आयोजित निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं दंत चिकित्सा शिविर तथा पिहोवा शहर की सीतादेवी धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की।

अपने संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय और गरीब परिवारों को आवास जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सुविधा और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से भी आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक महिला को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना केंद्रीय नेतृत्व के महिलाओं पर विश्वास को दर्शाता है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने खुशी जताई कि सेवा संकल्प अभियान में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 बड़ी भागीदारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा 25 सितंबर को छह राज्यों में 140 क्लबों के माध्यम से करीब 6,000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य रक्तदान जैसी जीवनदायी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आमजन को सेवा भाव से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से अपनी रुचि के अनुसार सेवा कार्य चुनने का आह्वान किया। मोतियाबिंद मुक्त हरियाणा, डिजिटल शिक्षा सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति समाज के लिए अपना योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश मंत्री रवि बतान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ैच, जिला परिषद कुरुक्षेत्र चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, मनोनीत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी इंटरनेशनल धीरज मिगलानी, सैंसन्स पेपर इंडस्ट्री संचालक प्रदीप सैनी, ईलीट रोटरी क्लब पिहोवा अध्यक्षा रोटेरियन डॉ. सिमरन सन्धु, सचिव निधि चावला, रुचि गुप्ता, अशोक चक्रपाणि, सुखबीर, सतपाल, सुशांत भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments