Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही छत के...

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही छत के नीचे मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ:अमन कुमार

कुरुक्षेत्र, 25 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के तहत आमजन को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ आमजन को मौके पर ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ शिविरों के दौरान आमजन की शिकायतों व समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 सितंबर को नगर परिषद के कार्यालय में प्रात: 9 बजे से सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि इन सेवा सेतु शिविरों का आयोजन उपमंडल के अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा, जिनमें 2 अक्टूबर को नगर परिषद क्षेत्र में, 10 अक्टूबर को अभिमन्युपुर और 15 अक्टूबर को किरमच में सेवा सेतु शिविर का आयोजन होगा। इन कैंपों का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाना तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर पंजीकरण एवं समाधान सुनिश्चित करना है। कैंपों के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का सेवा सेतु अभियान पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करके पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कैंपों में प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए सम्बन्धित विभाग की ड्यूटी लगाई गई है।  उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैंपों में अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहने तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीकरण करवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments