चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आज चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने लगे।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछारें कर उन्हें पीछे हटाया। राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।






