फतेहगढ़ साहिब, 25 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सी-पाइट कैंप, शहीदगढ़ द्वारा नामी कंपनियों में 25 युवाओं की विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग अधिकारी कैप्टन इंद्रजीत कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की 5 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं हेल्पर के 8 पदों के लिए भी उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है और किसी अनुभव की जरूरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि सीएनसी मशीन ऑपरेटर के 7 पदों के लिए योग्यता 10वीं या 12वीं पास होने के साथ सीएनसी मशीन चलाने की जानकारी होना जरूरी है। सिलाई मशीन ऑपरेटर के 3 पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास तथा सिलाई मशीन चलाने की जानकारी आवश्यक है। वहीं वेल्डर के 2 पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास होने के साथ वेल्डिंग की जानकारी होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये के बीच मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कैंप की ओर से युवाओं को पहले तीन महीनों के दौरान रहने और खाने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी।
ट्रेनिंग अधिकारी कैप्टन इंद्रजीत कुमार ने बताया कि योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक सी-पाइट कैंप, शहीदगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9877678994 और 8492821213 पर भी संपर्क किया जा सकता है।






