Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaगांव गोबिंदगढ़ में टी.एम.एस. स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का...

गांव गोबिंदगढ़ में टी.एम.एस. स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र, 25 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के गन्ना अनुभाग द्वारा टीएमएस स्कीम के अंतर्गत गांव गोबिंदगढ़ में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सहायक गन्ना विकास अधिकारी इंद्री डॉ. प्रवीण कुमार जोशी द्वारा की गई। गोष्ठी के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार जोशी द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
कृषि विकास अधिकारी इंद्री डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा किसानों को गन्ने की प्लांटिंग का उचित समय, उन्नत किस्मों का चयन तथा गन्ने की विभिन्न सस्य क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि सुपरवाइजर पुनीत कुमार द्वारा गन्ने की फसल में होने वाली प्रमुख बीमारियों एवं कीटों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने कृषि विभाग द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी की सराहना की तथा गन्ने की खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई। इस मौके पर कृषि निरीक्षक पूनम, कृषि सुपरवाइजर संजीव कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments