जाखल, कुलां, समैन और ठरवा में आयोजित हुए कार्यक्रम, कलाकारों ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के पहलुओं को किया जीवंत
टोहाना/जाखल/कुलां, 26 सितंबर, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलां, कम्युनिटी सेंटर समैन तथा लाइब्रेरी ठरवा में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों के दौरान देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और सामाजिक बदलावों को प्रभावी एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 अक्तूबर तक विभिन्न जनभागीदारी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने अभिनय और संवाद के जरिए सेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण, विकास तथा सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को मंच पर जीवंत किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विकास और जनसेवा की गाथा को किया प्रस्तुत
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत नाटक में देश में हुए विभिन्न बदलावों और विकास पहलों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया। कलाकारों ने विभिन्न पात्रों एवं प्रसंगों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। नाटक में कोरोना महामारी के दौरान देश द्वारा किए गए प्रयासों, कोविड-19 से निपटने, टीकाकरण अभियान तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं वैक्सीन लगवाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने जैसे प्रसंगों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा देश में विकसित हो रहे आधुनिक बुनियादी ढांचे, मेट्रो सेवाओं, रेलवे एवं रेल पुलों सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी प्रस्तुति का हिस्सा बनाया गया। जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल पुल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं सहित देश की विकास यात्रा से जुड़े अनेक विषयों को कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा।
‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ युवाओं को मिल रहे अवसर: अवतार सिंह
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि अवतार सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी व्यवस्था के कारण आज गरीब और सामान्य परिवारों के युवाओं को भी बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर रोजगार एवं उच्च पदों पर पहुंचने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आमजन को देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से दी जा रही है।
2047 तक विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी जरूरी: संजय रेवड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलां में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं डायरेक्टर, व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा संजय रेवड़ी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
सेवा और जनभागीदारी का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास: प्रवीन गिल
कम्युनिटी सेंटर समैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रवीन गिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से शुरू किया गया ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव होता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने विभिन्न पात्रों और प्रसंगों का मंचन करते हुए विकास, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। नाटक में देश में हुए बदलावों, जनकल्याणकारी योजनाओं, कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए प्रयासों, टीकाकरण, आधुनिक परिवहन एवं आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों को सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जसपाल गर्ग, डॉ. राजेश कुमार, एडवोकेट प्रवीन वर्मा, पार्षद रत्न कुमार, शिंदा सिंह, धर्मेंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष भांभू, सुरेश कथूरिया, मोनिका, राकेश कुमार, प्रिंसिपल राजेश टकराल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।






