Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaएस.पी. निकिता खट्टर के दिशा निर्देशन में यातायात जागरूकता बैठक

एस.पी. निकिता खट्टर के दिशा निर्देशन में यातायात जागरूकता बैठक

जाखल मंडी, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): एस.पी. निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशन में डीएवी पब्लिक स्कूल जाखल मंडी में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना जाखल से जगतार सिंह, अमित सिंह एवं सुनील कुमार पहुंचे और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी दी।

पुलिस कर्मियों ने बैठक में विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की गई कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मोटरसाइकिल या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों को वाहन पर बैठाते समय भी सुरक्षा नियमों का ध्यान रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर “माता-पिता की सुरक्षा प्रतिज्ञा” भी दिलाई गई, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी यातायात नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करवाने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभिभावक अपने बच्चों को 18 वर्ष की आयु से पहले कोई भी मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें तथा स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि “बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजना ही माता-पिता की पहली प्राथमिकता है। 18 वर्ष से ऊपर की आयु के बच्चों को हेलमेट पहनना, यातायात संकेतों का पालन करना और सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना प्रत्येक विद्यार्थी और अभिभावक का कर्तव्य है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments