फतेहाबाद, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): फतेहाबाद जिला भाजपा परिवार द्वारा जी.टी. रोड स्थित ताऊ देवीलाल मार्केट में जननायक ताऊ देवीलाल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी ने किसानों, मजदूरों एवं कमेरे वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और जनसेवा का जीवन सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, डॉ. रणजीत ओड, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, बनवारी लाल गहलोत, विकास शर्मा, नीलांशी शर्मा, जगदीप मोंगा, संदीप ताखर, सुभाष चंदोरा, आर्यन ग्रोवर, रमन सरोवा, दीक्षित असीजा एवं जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी मौजूद रहे।






