Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaप्रदेशाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में फतेहाबाद से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे...

प्रदेशाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में फतेहाबाद से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता : प्रवीन जोड़ा

फतेहाबाद, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  भारतीय जनता पार्टी जिला एससी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के 1 अक्तूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में फतेहाबाद जिले से भागीदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। फतेहाबाद जिले से एससी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए जिले में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के प्रत्येक मोर्चे की संगठन को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एससी मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों से निरंतर संवाद स्थापित करे और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के नेतृत्व में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने का अवसर मिलेगा। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 अक्तूबर के कार्यक्रम में अनुशासन एवं संगठनात्मक व्यवस्था के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा ने कहा कि जिले का मोर्चा संगठन प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व सफाई आयोग सदस्य चंद्रप्रकाश बोस्ती, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला महामंत्री सोनू चालिया, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, सुरजीत लालका, जगदीश नायक, बनवारी लाल गहलोत, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनु सरबटा, छिंदा नांगल, रामकुमार मेहरा, सोहनलाल नागर, संदीप नेहरा, राजेंद्र जांडली, राजकुमार सुरा, मनोहर लाल, संजय इंदौरा, सुरेंद्र दुपका, ज्ञान सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments