Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaसरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं सेवा सेतु...

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं सेवा सेतु शिविर : कैलाश सैनी

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने पात्र परिवारों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

कुरुक्षेत्र, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और प्रशासन का लक्ष्य है कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय की नीति से ही प्रदेश के नागरिकों की सेवा में लगे हुए हैं।

प्रभारी कैलाश सैनी शनिवार को गांव उमरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु’ शिविर में बोल रहे थे। प्रभारी कैलाश सैनी को शिविर में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी और ग्रामीणों को भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पात्र परिवारों से आह्वान किया कि वे सेवा सेतु अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। शिविर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं को शामिल किया गया है।

प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इन शिविरों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुशील राणा, सरपंच मीना देवी, प्रतिनिधि बसंत लाल, सोमपाल राणा, पवन कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments