अमलोह/फतेहगढ़ साहिब, 27 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म गांव-गांव दिखाने की श्रृंखला के तहत सरहिंद ब्लॉक के गांव नलीना कलां, नलीना खुर्द, चनालों तथा अमलोह ब्लॉक के गांव हरिपुर, बैणा बुलंद और मानगढ़ में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गई।
अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता को दिए गए महान संदेश के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को ब्लॉक सरहिंद के गांव खरे, पंडराली रिऊणा ऊंचा तथा ब्लॉक अमलोह के गांव धर्मगढ़, फतेहगढ़ नीवां और जाल्लोवाल में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इन गांवों में शो क्रमशः शाम 5 बजे, 6 बजे और 7 बजे शुरू होंगे।
उन्होंने बताया कि गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गई इस डॉक्यूमेंट्री को ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा। इस दौरान लोगों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।






