Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaएल.एन.जे.पी. अस्पताल में ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ के तहत स्वास्थ्य जांच एवं...

एल.एन.जे.पी. अस्पताल में ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ के तहत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन


कुरुक्षेत्र, 27 सिंतबर, 2026 (संजीव शर्मा):
   मेरा युवा भारत, कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 डेज कैंपेन के अंतर्गत मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व थीम पर रविवार को अस्पताल में सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं बीएमआई आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुआ।


इस शिविर में डॉ प्रियंका, मनोचिकित्सक व डॉ अनुज, मेडिकल अधिकारी, ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान युवाओं व आमजनों की बीपी एवं शुगर की जांच, बीएमआई की जांच गई। यह  कार्यक्रम उपनिदेशक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देविंद्र ने शिविर के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका व डॉ अनुज ने उपस्थित युवाओं को पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवन शैली तथा नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा नशे से दूरी बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय संकल्प अभियान 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा के अंतर्गत शिविर के माध्यम से युवाओं  को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा नशा मुक्ति एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments