चंडीगढ़, 28 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और चितकारा यूनिवर्सिटी में हालिया घटनाओं को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने सुओ मोटो नोटिस लिया है। आयोग ने दोनों विश्वविद्यालयों से छात्राओं की सुरक्षा, पुलिस कार्रवाई और दर्ज एफ.आई.आर से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है।
आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था तथा घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
LPU में 23 सितंबर को छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोपों के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था। वहीं, चितकारा यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के लापता होने की अपुष्ट अफवाहों के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था। महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि वह सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पुष्टि नहीं कर रहा, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर तथ्यों की जांच कर रहा है।






