Tuesday, September 29, 2026
HomePatialaअंतर-जिला स्कूल खेलों की योग प्रतियोगिता में पटियाला के अंडर-14 लड़कों ने...

अंतर-जिला स्कूल खेलों की योग प्रतियोगिता में पटियाला के अंडर-14 लड़कों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

पटियाला, 29 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल मार्गदर्शन, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशन तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14 लड़कों की योग प्रतियोगिता सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिविल लाइंस, पटियाला में आयोजित की गई।

योग की आयोजित प्रतियोगिताओं में पटियाला ने पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल और ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। लुधियाना ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल, जबकि फाजिल्का ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट इंचार्ज प्रिंसिपल संजना सूद, मशिगण, ऑब्जर्वर संजोगता रानी, हरदीप कौर, राजिंदर सिंह, माखन सिंह, अमनिंदर सिंह बाबा, मीना सूद, गंगा रानी, सिमरनदीप कौर, बलजीत सिंह धारोंकी, सुषमा रानी, इंदरवीर पाल कौर, सतनाम सिंह तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments