Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaमजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर योजनाओं का...

मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर योजनाओं का लाभ पात्र मजदूरों तक पहुंचाएगी सरकार – रणबीर गंगवा

हरियाणा, 01 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। मजदूर वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र मजदूरों को उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मजदूर को सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और मजदूरों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

श्री गंगवा ने यह बात हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड (HBOCWWB) के संयुक्त सचिव श्री अजमेर सिंह, हरियाणा मजदूर कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री रोहताश जांगड़ा तथा भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन के एआईसीसीटीयू से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कही। बैठक सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में हुई, जिसमें निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। मजदूरों के हित में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं के माध्यम से पात्र मजदूरों तथा उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मजदूर प्रतिनिधियों ने निर्माण मजदूरों के पंजीकरण, लंबित लाभ, मजदूर कल्याण बोर्ड के पोर्टल, 90 दिनों की सत्यापन प्रक्रिया, प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण तथा मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। प्रतिनिधियों ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार मजदूरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। मजदूरों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषय पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और जहां आवश्यक होगा, वहां प्रक्रिया में सुधार कर पात्र मजदूरों को उनका हक दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

श्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर और मजदूर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों से जुड़े विषयों पर सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करेगी।

मजदूरों को कन्यादान, छात्रवृत्ति सहित सभी पात्र योजनाओं का लाभ देने पर जोर

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की महत्वपूर्ण कड़ी है और उनकी समस्याओं का हर हाल में समाधान होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। किसी भी पात्र मजदूर को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

श्री गंगवा ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिए कि पात्र मजदूरों को कन्यादान योजना, छात्रवृत्ति सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के अनुसार समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के पोर्टल की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि नया पोर्टल तैयार कर योजनाओं को अपडेट किया गया है और समस्याओं का जल्द समाधान होगा। आने वाले दिनों में नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस दौरान जिला स्तर पर मजदूरों की शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित समितियों के कामकाज की भी फीडबैक ली गई। मंत्री ने कहा कि मजदूरों की शिकायतों का जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में श्री सुखबीर सिंह, श्री मनोज सोनी, श्री कृष्ण नैन, श्री जोरा सिंह सहित अन्य मजदूर प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments