Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaगांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्रह्मसरोवर पर आज चलेगा...

गांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्रह्मसरोवर पर आज चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 01 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व प्रसिद्ध तीर्थ ब्रह्मसरोवर पर 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्रह्मसरोवर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 7 बजे से चलाया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने स्टाफ, मशीनरी और उपकरणों के साथ समय पर ब्रह्मसरोवर क्षेत्र स्थल पर पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से अपने विभाग को सौंपे गए कार्य की निगरानी करें। वन विभाग पेड़ों की छंटाई और कटाई, अच्छी प्रजाति के एक समान पौधों का उपयुक्त स्थानों पर रोपण, ग्रीन बेल्ट में फूलों वाले पौधों का रोपण और रखरखाव करेंगे। इसके साथ ही ब्रह्मसरोवर परिसर में पेड़ों की छंटाई भी करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा घास की कटाई, झाड़ू लगाना, कचरा संवेदनशील बिंदुओं की सफाई, आवंटित क्षेत्र में उचित स्वच्छता सुनिश्चित करना, ब्रह्मसरोवर के बाहर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव, तथा झाडिय़ों की कटाई और रखरखाव का कार्य करेंगे। इसी तरह ब्रह्मसरोवर के साथ लगते पुलिस स्टेशन के आसपास और उसके आसपास के एरिया में पुलिस विभाग विशेष सफाई अभियान चलाना और उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विभिन्न विभाग अपनी टीमों के साथ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और ब्रह्मसरोवर जैसे पवित्र स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments