Sunday, October 11, 2026
HomePatiala​जनहित समिति पटियाला द्वारा प्रभात परवाना हॉल में विवाह, शिक्षा एवं राशन...

​जनहित समिति पटियाला द्वारा प्रभात परवाना हॉल में विवाह, शिक्षा एवं राशन सहायता समारोह का आयोजन

​पटियाला, 3 अक्टूबर, 2026 (अनिल कुमार भारती): जनहित समिति (रजि.) पटियाला द्वारा बारादरी गार्डन स्थित प्रभात परवाना हॉल में समिति के प्रधान श्री एस के गौतम और महासचिव विनोद शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एक गरिमापूर्ण सामाजिक कल्याण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह, विद्यार्थियों की शिक्षा तथा निर्धन परिवारों के लिए राशन सहायता का वितरण किया गया।


​समारोह के मुख्य अतिथि ई. बी.के. बिंदल (पूर्व निदेशक, पीएसपीसीएल) द्वारा जरूरतमंद कन्याओं को विवाह सहायता के रूप में बर्तन के दो सैट, सूट तथा नकद सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ‘गीतांजलि एवं श्री आर्ट्स’ की ओर से वस्त्र (सूट एवं साड़ियां) भेंट किए गए।
​सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा तीन विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की स्कूल फीस जमा करवाई गई तथा चार असहाय परिवारों को मासिक राशन सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर जनहित समिति के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी के बिंदल और स्टेट अवॉर्डी श्री विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जनहित समिति समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समिति द्वारा अब तक 275 से अधिक फ्री मेडिकल चेकअप कैंपों का आयोजन तो किया ही जा चुका है, समिति द्वारा संचालित पांच एम्बुलेंस दिन रात पंजाब वासी मरीजों और घायलों का जीवन बचाने के लिए लगी रहती हैं और अब तक 5000 से ऊपर लोगों की जानें बचा चुकी हैं। अब तक 10,000 से अधिक मरीजों को फ्री दवाइयां दी जा चुकी हैं। समिति द्वारा अब तक 75 से अधिक रक्तदान कैंप लगाकर हजारों लोगों की जान बचाने का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में 30,000 से अधिक बच्चों को स्कॉलरशिप, फीसों, स्टेशनरी आदि से मदद की जा चुकी है।
समिति के संस्थापक सदस्य अनिल कुमार भारती और निष्काम समाज सेवक भूपिंदर सिंह ने बताया कि जनहित समिति पंजीकृत पटियाला द्वारा पटियाला के गांव रायपुर मंडला में जनहित अपना घर आश्रम भरतपुर राजस्थान के सहयोग से खोला जा रहा है जिसमें अनाथ और बेसहारा मरीज़ों को रखकर उनका पूरा इलाज करवाने के साथ साथ उनके रहने , खाने और कपड़ों आदि की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी सेवा भावी लोगों को इस शुभ कार्य में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने का आहवान भी किया।
​इस गरिमामय कार्यक्रम में ई. बी.के. बिंदल (पूर्व निदेशक, पीएसपीसीएल), संस्थापक सदस्य, अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं शिक्षा शास्त्री श्री अनिल भारती, श्री विनय शर्मा, श्री जगतार सिंह जग्गी, श्री ईश्वर चौधरी, श्री राजेंद्र अजी, श्री नरेंद्र सिंह पहूजा, मैडम अर्चना पंजरत्ना, सरदार भूपेंद्र सिंह तथा एडवोकेट हरजिंदर सिंह (जर्मनी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments