Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमोबाइल मार्केट में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

मोबाइल मार्केट में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

फतेहाबाद, 3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद द्वारा मोबाइल मार्केट क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की गई। मोबाइल मार्केट में सड़क किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के कारण यातायात आवागमन प्रभावित होने की शिकायतों एवं स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मुख्य बाजार एवं व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने से आमजन को परेशानी होती है और कई बार यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से बचें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई कि वे पुलिस का सहयोग करें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments