Sunday, October 11, 2026
HomeWorld Newsननटुकेट के पास समुद्र में मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की तलाश...

ननटुकेट के पास समुद्र में मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की तलाश जारी

ननटुकेट, 4 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तूंग): अमेरिका में ननटुकेट के तट के पास एक मेडिकल विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 कनाडाई और 2 बरमूडा के नागरिक बताए गए हैं। हादसे के बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक, Gulfstream G100 विमान बरमूडा से बोस्टन जा रहा था। शनिवार तड़के करीब 2 बजे विमान से संपर्क टूटने की सूचना मिली। बाद में समुद्र में विमान के मलबे की लोकेशन का पता लगा लिया गया।

यह विमान कनाडा की Latitude Air Ambulance कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। कोस्ट गार्ड का जहाज William Sparling रातभर राहत और बचाव अभियान में जुटा रहा। विमान में मौजूद सभी लोगों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उड़ान संबंधी आंकड़ों के अनुसार, संपर्क टूटने से कुछ समय पहले विमान की ऊंचाई में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि पायलट ने तकनीकी या विद्युत खराबी के बाद आपात स्थिति की सूचना भी दी थी।

फिलहाल बचाव दल समुद्र में लापता सभी 6 लोगों की तलाश में जुटे हैं। कनाडा के परिवहन मंत्री स्टीवन मैककिनन ने भी घटना पर चिंता जताते हुए राहत एवं बचाव दलों के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments