Sunday, October 11, 2026
HomePunjabचेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया...

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

संगरूर, 4 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन स. दलवीर सिंह ढिल्लों ने संगरूर में चल रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न खेल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा उनकी हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल मैदान में की गई मेहनत और लगन ही खिलाड़ियों को ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments