Sunday, October 11, 2026
HomeNationalहिमाचल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एम्स बिलासपुर और अटल टनल का करेंगी...

हिमाचल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एम्स बिलासपुर और अटल टनल का करेंगी दौरा

शिमला, 6 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, 6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है, जिसके दौरान वह राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

एम्स बिलासपुर की पहली दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अक्टूबर को बिलासपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वह संस्थान के विद्यार्थियों को संबोधित करने के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स बिलासपुर की भूमिका को भी रेखांकित करेंगी। संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

अटल टनल रोहतांग का करेंगी दौरा: राष्ट्रपति 7 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति जिले में स्थित अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर निर्मित यह सुरंग मनाली और लाहौल-स्पीति क्षेत्र को हर मौसम में जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के रूप में जानी जाती है। अटल टनल के दौरे के दौरान राष्ट्रपति को इस परियोजना की महत्ता, निर्माण तथा क्षेत्र में इसके आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। खासतौर पर बिलासपुर और लाहौल-स्पीति क्षेत्र में राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रपति का यह दौरा हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के महत्व को रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments