Sunday, October 11, 2026
HomePunjabसेंसस 2027 फेज-2 के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी...

सेंसस 2027 फेज-2 के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्व-जनगणना- डिप्टी कमिश्नर

फतेहगढ़ साहिब, 6 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में सेंसस 2027 फेज-2 के तहत होने वाली जनसंख्या जनगणना की तैयारियों की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक के दौरान सेंसस 2027 फेज-2 से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेंसस 2027 फेज-2 के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-जनगणना करवाई जाएगी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति निर्धारित वेबसाइट पर जाकर अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज करवा सकता है। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। इस दौरान परिवार के प्रत्येक सदस्य से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे और आवश्यक जानकारी दर्ज की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेंसस 2027 फेज-2 की पूरी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य किया जाए और जनगणना से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्व-जनगणना की इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

इस अवसर पर एस.डी.एम. फतेहगढ़ साहिब करुण गुप्ता, एस.डी.एम. बस्सी पठाना दीपजोत कौर, एस.डी.एम. अमलोह हरवीर कौर, एस.डी.एम. खमाणों अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक खोज अधिकारी हरमनदीप कौर, इकबाल सिंह, मास्टर ट्रेनर श्री परविंदर सिंह तथा श्री चन्नप्रीत सिंह उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments