Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaआमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना राज्य सरकार और...

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार:राजेश कुमार सोनी

लाडवा, 19 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  एस.डी.एम. राजेश कुमार सोनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना राज्य सरकार और  प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सोमवार को एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का समाधान तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही हल किया जाए। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों की कार्रवाई आवश्यक है, उनमें नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिले। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठाएं। प्रशासन नागरिकों की शिकायतों के समाधान और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments