Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaएस.आई.आर. कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें अधिकारी: डी.सी डॉ. विवेक भारती

एस.आई.आर. कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें अधिकारी: डी.सी डॉ. विवेक भारती


टोहाना, 21 अक्तूबर, 2026 (संजीव शर्मा): 
 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फतेहाबाद जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) का कार्य जारी है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को टोहाना में एसआईआर से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी तीन दिनों में दावे और आपत्तियाँ का निपटान करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने एसआईआर से संबंधित विभिन्न मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान सभी निर्धारित नियमों एवं समय-सारणी की सख्ती से पालना की जाए, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा आयोग के निर्देशानुसार अक्तूबर 2026 तक किया जाना है। आप ये कार्य आगामी तीन दिन में कर लें ताकि शेष बचे समय का सदुपयोग कर सके। इसके बाद 6 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावों एवं आपत्तियों से संबंधित सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निपटारा किया जाए।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न की जाए।

इस अवसर पर एसडीएम आकाश शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, रसविन्द्र सिंह, बीडीपीओ राहुल श्योकंद, बलजीत सिंह, नायब तहसीलदार चुनाव राजकुमार सिहाग, एसडीओ मुकेश मेहला सहित प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments