जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सेक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सेंटर में देखा सीधा प्रसारण
पंचकूला, 26 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर सेक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम के प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को देखा और सुना।
‘मन की बात’ देश निर्माण में जनभागीदारी को करता है प्रोत्साहित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम में वे प्रेरणादायक कहानियां, नए विचार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलों को साझा करते हैं। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे लोगों और संस्थाओं के प्रयासों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।
बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों और जनहित से जुड़ी पहलों के प्रति लोगों की सार्थक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।
कई प्रमुख हस्तियां रहीं उपस्थित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद के चेयरमैन श्री बी.बी. सिंगल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, वार्ड नंबर-4 के पार्षद श्री भारत हितैषी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद वत्स और मीडिया संपर्क प्रमुख श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।






