Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सिकरी फाम्र्स पहुंचे हरियाणा के कृषि निदेशक अमित...

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सिकरी फाम्र्स पहुंचे हरियाणा के कृषि निदेशक अमित खत्री, जैविक खेती और टिकाऊ कृषि पर हुई चर्चा

शाहाबाद,  31 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक अमित खत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सिकरी फाम्र्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फाम्र्स में संचालित गतिविधियों, जैविक खाद उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
सिकरी फाम्र्स पहुंचने पर यशिका सिकरी, विशाखा पंडित एवं वरुण शर्मा ने कृषि निदेशक अमित खत्री का आत्मीय स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने सिकरी फाम्र्स के प्रबंध निदेशक करण सिकरी के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जैविक खाद के उत्पादन, भूमि की गुणवत्ता एवं उर्वरता को बनाए रखने, पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा किसानों को टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने जैसे विषय प्रमुख रहे। चर्चा के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि स्वस्थ मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बेहद आवश्यक है।
कृषि निदेशक अमित खत्री ने सिकरी फाम्र्स द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और किसानों के हित में अपनाई जा रही पहल की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सिकरी फाम्र्स के प्रबंध निदेशक करण सिकरी ने कृषि निदेशक को फाम्र्स की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत करवाया। सिकरी फाम्र्स का मुख्य उद्देश्य किसानों की खुशहाली, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और आने वाली पीढिय़ों के लिए उपजाऊ एवं समृद्ध धरती का निर्माण करना है। यह दौरा कृषि क्षेत्र में नवाचार, जैविक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। सिकरी फाम्र्स का संकल्प है कि स्वस्थ धरती के माध्यम से किसानों को समृद्ध बनाया जाए और कृषि के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक कुरुक्षेत्र डा. गिरीश नागपाल एवं जितेंद्र मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments