कुरुक्षेत्र, 31 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के तहत कार्यरत हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण समिति (एचएसएसीएस) द्वारा राज्य में केयर सपोर्ट सर्विसेज के क्रियान्वयन हेतु पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों और कम्युनिटी बेस्ड ऑर्गेनाइजेशन की भी सहायता ली जाएगी। यह पहल डोमेस्टिक बजट ग्रांट के तहत राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय आधारित हस्तक्षेप के रूप में शुरू की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों को आउटरीच सेवाएं और उपचार निरंतरता सहायता प्रदान करना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि यह योजना राज्य के दो प्रमुख क्लस्टरों में लागू की जाएगी, जिसमें कुरुक्षेत्र क्लस्टर (कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल और सोनीपत) और फरीदाबाद क्लस्टर (फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूह, रेवाड़ी और पलवल) को शामिल किया गया है। चयन के बाद संबंधित संस्थाओं को उपचार में व्यवधान वाले मरीजों की ट्रैकिंग, नए पाए गए मरीजों को पहले वायरल लोड टेस्ट तक ट्रैकिंग व आउटरीच सेवाएं, देय वायरल लोड परीक्षणों की ट्रैकिंग, उच्च वायरल लोड वाले मरीजों की काउंसलिंग, एचआईवी सकारात्मक गर्भवती महिलाओं व उनसे जन्मे शिशुओं की देखरेख तथा पात्र मरीजों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोडऩे जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निष्पादन करना होगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एनजीओ/सीबीओ से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक और पात्र संस्थाएं अपना आवेदन सभी आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेजों (पीडीएफ प्रारूप) के साथ हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के रूप में ई-मेल हरियाणाएसएसीएसएटजीमेल.कॉम तथा पीडी-एड्स.डीएचएसएटएचआरवाई.जी






