Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryana60 वर्ष में हरियाणा प्रदेश बना मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर:विश्राम कुमार मीणा

60 वर्ष में हरियाणा प्रदेश बना मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 4 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश बनने से लेकर अब तक के 60 वर्षों में हरियाणा प्रदेश मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बना है। प्रदेश ने अर्थव्यवस्था, शिक्षा स्वास्थ्य और उद्योग में तरक्की हासिल की है। हीरक जयंती समारोह पर आयोजित प्रदर्शनी को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सभागार परिसर में चार दिनों से आयोजित रही। इन चार दिनों में हजारों लोगों प्रदर्शनी को देखकर खूब तारीफ की है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश में निवेश और उद्योग स्थापित हुए हैं। इन व्यवस्था को प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। प्रदेश सरकार के इस कदम से युवाओं को मेहनत का सही विस्तार मिला है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में काफी अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा संस्थान खोले जा रहे हैं। कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को प्रतिभा साबित करने के अवसर पैदा करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए बीमारियों के अनुसार आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है और लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में जन स्वास्थ्य अभियान भी समय समय पर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नए नए उद्योग स्थापित औद्योगिक, तकनीकी और नए औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ वैश्विक निवेश किए जा रहे हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सबसे पहले-नई पहल, नई पहचान, नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस खंड में बताया गया है कि कैसे हरियाणा ने हर क्षेत्र में प्रथम रहकर, हर कदम अग्रणी बनकर नवाचार में आगे रहकर देश के लिए मिसाल कायम की है। चाहे वह खेल में नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी हों या उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर हो। उन्होंने कहा कि चार आधार, प्रगति अपार के तहत प्रदर्शनी में प्रदेश की नीति के चार स्तंभों को दर्शाया गया है। नारी शक्ति, सशक्त महिलाएं, आत्मनिर्भर परिवार दर्शाया गया है। अंत्योदय उत्थान के तहत अंतिम पंक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है।


युवा सामर्थ्य में शिक्षा, कौशल और रोजगार से सशक्त भविष्य
उन्होंने कहा कि किसान समृद्धि के लिए खुशहाल किसान, आधुनिक खेती की तरफ प्रदेश बढ रहा है। महिला शक्ति समाज की शक्ति, अंत्योदय समरसता समावेशी विकास का आधार, युवा भविष्य प्रगति का भविष्य और किसान अन्नदाता समृद्धि का आधार है। समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस पैनल में दर्शाया गया है कि आधुनिक उद्योग, बढ़ता निवेश, बेहतर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ आधारभूत संरचना हरियाणा की आर्थिक प्रगति को नई गति दे रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विस्तृत स्वास्थ्य सुविधाएं और डिजिटल सेवाएं प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा और भविष्य का विजन भी तय किया है। इसमें अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग चारों क्षेत्रों में भविष्य की तैयारी को दिखाया गया है। समृद्ध, सशक्त और विकसित हरियाणा तथा विजन हरियाणा 2047 को प्रदर्शनी के सबसे महत्वपूर्ण भाग विजन 2047 में नए लक्ष्य रखे गए हैं। यह प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरणा देती है कि कैसे एक छोटा राज्य अपनी मेहनत और दूरदर्शी नेतृत्व से देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने सभी जिला वासियों, विशेषकर विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर हरियाणा के गौरवशाली इतिहास और सुनहरे भविष्य से जुड़ें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments