Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली महोत्सव

डी.ए.वी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली महोत्सव

जाखल मंडी, 07 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी में दीपावली महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर-सुंदर दीये और आकर्षक मोमबत्तियां तैयार की। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों, सजावटी सामग्री और अपनी कल्पनाशीलता से दीयों को बेहद आकर्षक रूप दिया। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के प्रति सम्मान, रचनात्मकता और आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना विकसित करना था।

विद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और सकारात्मकता का पर्व है। हमें इस त्योहार को प्रेम, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अपने जीवन से अज्ञानता, निराशा और नकारात्मकता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, प्रेम एवं सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का पर्व है। ऐसे रचनात्मक आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है और वे अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, मिट्टी के दीये जलाने तथा प्रदूषणमुक्त एवं सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments