Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaबाजार में दुकानदारों से मिले जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, दीपावली की...

बाजार में दुकानदारों से मिले जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, दीपावली की दी शुभकामनाएं

फतेहाबाद, 07 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  दीपावली के पावन पर्व पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने शहर के बाजारों का दौरा कर विभिन्न दुकानों में जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके व्यापार एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रवीन जोड़ा ने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाजारों की रौनक और व्यापारियों की मेहनत से ही त्योहारों की खुशियां और अधिक बढ़ जाती हैं। व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने सभी दुकानदारों एवं शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. रणजीत ओड, आईटी सेल प्रमुख सुभाष साहू, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा तथा अवतार मोंगा, विकास शर्मा, सुभाष चंदोरा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बाजार में दुकानदारों ने भी भाजपा नेताओं का स्वागत किया और आपसी भाईचारे के साथ दीपावली का पर्व मनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments