चंडीगढ़, 07 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पद्मश्री से सम्मानित राज्यसभा सांसद एवं ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता ने दीवाली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए तथा सभी के लिए तरक्की और नए अवसरों के द्वार खोले।
सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने शुभकामना संदेश में राजिंदर गुप्ता ने दीवाली को आपसी भाईचारे, एकजुटता, करुणा और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, नई उम्मीदों के साथ शुरुआत करने और मिल-जुलकर समाज एवं देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीवाली का दिव्य प्रकाश प्रत्येक घर को खुशियों, हर हृदय को शांति और प्रत्येक जीवन को समृद्धि एवं नई संभावनाओं से रोशन करे।







