Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabहॉटस्पॉट क्षेत्रों को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन के प्रयास...

हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन के प्रयास जारी

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए गांव कोटला बजवाड़ा में लगाया जागरूकता शिविर

फतेहगढ़ साहिब, 7 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): नशे की गतिविधियों के लिहाज से चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सुरक्षित, रोशन और सामाजिक गतिविधियों से भरपूर बनाने के लिए सिविल एवं पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत हॉटस्पॉट गांव कोटला बजवाड़ा में युवाओं को नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का समर्थन करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. नवदीप कौर ने बताया कि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। उन्हें नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य रचनात्मक सामाजिक कार्यों से जोड़ना समय की मुख्य जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज भी प्रभावित होता है। इसलिए नशे की रोकथाम के लिए लोगों को खुलकर आगे आना चाहिए और नशे के कारोबार या इससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में प्रशासन को सूचित करना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सक्रिय भागीदार बनें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments