Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaअंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का...

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव:विश्राम कुमार मीणा

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन,14 से 20 दिसंबर तक होंगे मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन,ज्योतिसर में भी होगी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, इस बार होगा सांग महोत्सव का विशेष आयोजन
कुरुक्षेत्र 09 नवंबर, 2026 : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष महोत्सव में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को यादगार अनुभव मिले तथा कुरुक्षेत्र की पहचान विश्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मानचित्र पर और अधिक मजबूत हो। अहम पहलू यह है कि  अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में मुख्य एवं प्रमुख कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होंगे। इस वर्ष महोत्सव में पार्टनर राज्य पश्चिम बंगाल रहेगा, जिसकी कला-संस्कृति की विशेष झलक महोत्सव में देखने को मिलेगी। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक भव्य और विविध बनाया जाएगा। मुख्य मंच के साथ-साथ ज्योतिसर में भी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्योतिसर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि इस बार गीता जयंती महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से सांग महोत्सव (सांग उत्सव) का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध सांगियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय पर तैयारी पूरी कर लें और कलाकारों के चयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव में सांग महोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा। हरियाणा की प्राचीन लोकनाट्य परंपरा सांग को विशेष मंच प्रदान करके प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को प्रोत्साहित किया जाएगा। सांग कलाकारों के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को हरियाणा की पारंपरिक लोककलाओं से जुडऩे का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर सहित सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments