Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaहरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के लिए अधिकारी-कर्मचारी 25 नवंबर तक कर सकेंगे...

हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के लिए अधिकारी-कर्मचारी 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन: विश्राम कुमार मीणा

सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार, उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों को मिलेगा सम्मान
कुरुक्षेत्र 09 नवंबर, 2026 : हरियाणा सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कर्मचारी समूहों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में बेहतर कार्यप्रणाली, नवाचार और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करना है।
उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक अधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मचारी समूह 1 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक अपने आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी पात्र अधिकारी एवं कर्मचारी समय रहते अपने आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सुशासन पुरस्कार उन अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों को पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय सुधार, नई तकनीकों का उपयोग, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए हैं। ऐसे नवाचारपूर्ण प्रयास दूसरे विभागों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।
उपायुक्त ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं को आमजन के लिए सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि चयनित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समूहों को 25 दिसंबर 2026 को सुशासन दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
र्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments