Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabकुशल कारीगरों की मेहनत पंजाब की आर्थिक तरक्की का महत्वपूर्ण आधार: गोयल

कुशल कारीगरों की मेहनत पंजाब की आर्थिक तरक्की का महत्वपूर्ण आधार: गोयल

लहरागागा, 10 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा क्षेत्र लहरा के गांव घोड़ेनााब, रोड़ेवाला, रायधराणा और मंडवी तथा लहरा मंडी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धा के फूल अर्पित किए और कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रमों के दौरान श्री गोयल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकला, निर्माण और रचनात्मक कौशल के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा दिवस हमें हाथों से मेहनत करने वाले श्रमिकों का सम्मान करने तथा अपना काम लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की प्रेरणा देता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि उपकरण बनाने और उनकी मरम्मत करने से लेकर घरों के निर्माण तथा औद्योगिक मशीनरी के रखरखाव तक कुशल कारीगरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि इन कारीगरों की मेहनत पंजाब की आर्थिक तरक्की का एक महत्वपूर्ण आधार है। अनुभवी कारीगरों से सीखे गए पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर युवा अपने लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं।

श्री गोयल ने विश्वकर्मा दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने वाले प्रबंधकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को स्थानीय कारीगरों के काम और समाज में उनके योगदान से परिचित करवाने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों तथा शहरों के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments