Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर किया नमन

संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

चंडीगढ़, 10 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार तथा निर्माण एवं सृजन के देवता के रूप में माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें श्रम, कौशल, रचनात्मकता और समर्पण का संदेश देती हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में उन्नति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments