Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaअरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के चेयरमैन के रूप में ली शपथ

अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के चेयरमैन के रूप में ली शपथ

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा निवास में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

हरियाणा 10 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त चेयरमैन श्री अरुण कुमार गुप्ता ने आज हरियाणा निवास में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने उन्हें चेयरमैन पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने आयोग के चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्री अरुण कुमार गुप्ता 1992 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं, जो पिछले महीने ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वह हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें एचईआरसी के सचिव और ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। इसके चलते उन्हें ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है।

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोग बिजली दरों का निर्धारण, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयोग का उद्देश्य बिजली क्षेत्र में संतुलित विकास को बढ़ावा देते हुए उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी नियामक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, श्री ए.के. सिंह, डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, श्री सी.जी. रजनीकांतन, एचवीपीएनएल (HVPNL) के प्रबंध निदेशक एवं सूचना, जनसंपर्क तथा भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री विक्रम सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments