हरियाणा, 14 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और समकालीन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे आत्मीय और यादगार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कई अहम विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श करने का अवसर मिला।







