Wednesday, November 18, 2026
HomeNationalदिल्ली में प्रदूषण का कहर: AQI 350 पर पहुंचा, IIT दिल्ली में...

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: AQI 350 पर पहुंचा, IIT दिल्ली में 428 और ITO में 414 दर्ज

54 में से 47 निगरानी केंद्रों पर हवा बेहद खराब, सात केंद्रों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में

नई दिल्ली, 15 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के 54 निगरानी केंद्रों में से 47 पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही, जबकि सात केंद्रों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

प्रदूषण के मामले में IIT दिल्ली सबसे प्रभावित स्थानों में रहा, जहां AQI 428 तक पहुंच गया। वहीं, ITO में वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में रही।

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 5.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, AQI 0 से 50 तक अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इस वर्गीकरण के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 350 बेहद खराब श्रेणी में है, जबकि IIT दिल्ली और ITO में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments