Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में टेका माथा,...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में टेका माथा, प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली के लिए की अरदास

Haryana CM Nayab Singh Saini Offers Prayers at Historic Gurdwara Pipli Sahib for Peace and Prosperity of the State.

चंडीगढ़, 16 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और प्रदेश के नागरिकों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में चल रहे धार्मिक समागमों में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुद्वारा पिपली साहिब का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है। सिख गुरुओं ने हमें मानवता, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। प्रदेश सरकार भी इसी मार्ग पर चलते हुए ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरपर्सन माफी ढांडा, गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments