पार्टी के 14वें स्थापना दिवस और संविधान दिवस के अवसर पर होगा आयोजन, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत
चंडीगढ़, 16 नवंबर, 2026 (छतरपाल सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से अपने 14वें स्थापना दिवस और संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को मोगा में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस रैली को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी अपनी चुनावी गतिविधियों को और तेज करने तथा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। रैली से पहले पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की एक और सूची जारी किए जाने की भी संभावना है।







