Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaआजादी मिलने के बाद अनिल विज पहले हरियाणा के नेता जिन्होंने 1857...

आजादी मिलने के बाद अनिल विज पहले हरियाणा के नेता जिन्होंने 1857 के शहीदों का स्मारक अंबाला में बनवाया: वीरेश शांडिल्य

कुरूक्षेत्र, 17 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को भारत मां का सच्चा सपूत बताया और शहीदों की सोच पर पहरा देने वाला राजनेता बताया। वीरेश शांडिल्य ने 1857 के शहीदी स्मारक का अंबाला छावनी में निर्माण करवाने वाले और शहीदी स्मारक का उद्घाटन देश के गृह मंत्री अमित शाह से करवाने वाले अनिल विज को आज भगत सिंह की विशाल प्रतिमा देकर सम्मानित किया और कहा कि आजादी के बाद अनिल विज पहले ऐसे हरियाणा के नेता हैं जिन्होंने 1857 के शहीदों की कुर्बानियों का इतिहास शहीदी स्मारक में दिखाया। वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज राष्ट्रभक्त, भारत माता का सपूत व शहीदों की सोच पर पहरा देने वाला सच्चा नायक बताया है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अंबाला छावनी में जो 1857 के शहीदों का स्मारक अनिल विज की बदौलत मिला इससे देश की 145 करोड़ जनता आने वाले दिनों में अपने शहीदों की सोच के साथ जुड़ेगी जो सिर्फ अनिल विज जैसे सच्चे देशभक्त केकारण मुमकिन हुआ है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जल्द ही शहीदी स्मारक बनाने के हीरो अनिल विज का अंबाला शहर में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया नागरिक अभिनंदन करेगी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हर देशवासी को किसी न किसी रूप में शहीदों की सोच पर पहरा देने के लिए अनिल विज जैसी पहल करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि आजादी कैसे मिली कितनी कुर्बानियों के बाद मिली। इस मौके पर सुमन भटनागर, कमलप्रीत सभरवाल, आशीष अग्रवाल, हरिंदर गुलाटी, कपिल अग्रवाल, नरेंद्र भाटिया, सुनील मान, पवन पासी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments