मुंबई, 18 नवंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर) : सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों ग्रीस की राजधानी एथेंस में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उनकी छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर इस फैमिली ट्रिप की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें अभिनेता बेहद सादगी भरे और खुशनुमा अंदाज में नजर आ रहे हैं।
सौंदर्या ने तस्वीरों के साथ लिखा कि एथेंस में परिवार ने शानदार यादें बनाई हैं और वे इस खूबसूरत यात्रा के हर पल का आनंद ले रहे हैं। उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री राशि खन्ना ने भी कमेंट करते हुए इसे बेहद प्यारा बताया। रजनीकांत की इन तस्वीरों को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रजनीकांत संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्रीस पहुंचे थे। इस समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां भी मौजूद थीं।







