Wednesday, November 25, 2026
HomeTechnologies9,000mAh बैटरी और RGB लाइटिंग के साथ आएगा OnePlus Nord 7? तस्वीरें...

9,000mAh बैटरी और RGB लाइटिंग के साथ आएगा OnePlus Nord 7? तस्वीरें लीक

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026 (हर्षदीप सिंह): वनप्लस की Nord सीरीज के आगामी स्मार्टफोन Nord 7 की कथित लाइव तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इनमें फोन का डार्क टील फिनिश, फ्लैट डिस्प्ले और पतले बेजल्स दिखाई दे रहे हैं। फोन के पिछले हिस्से में दो कैमरा सेंसर के साथ एक खास RGB लाइट स्ट्रिप भी नजर आ रही है, जो नोटिफिकेशन और अन्य इफेक्ट्स के लिए इस्तेमाल हो सकती है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की भी चर्चा है।

हालांकि, Nord 6 के मुकाबले इसमें कुछ स्पेसिफिकेशन्स अलग हो सकते हैं। वनप्लस ने अभी तक Nord 7 की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लीक हुई जानकारियों को फिलहाल संभावित स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments