Wednesday, November 25, 2026
HomeHaryanaगांव खरींडवा में एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं सशक्तिकरण शिविर आयोजित

गांव खरींडवा में एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं सशक्तिकरण शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत आज शाहाबाद खंड के गांव खरींडवा में एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उप कृषि निदेशक डा. गिरीश नागपाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के अंतर्गत किसानों को दिए जा रहे अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के बारे में बताते हुए किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने, खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने फसल अवशेष प्रबंधन के विभिन्न तरीकों, पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि मशीनरी पर उपलब्ध सरकारी अनुदान के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही किसानों को उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित एवं उचित प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के संबंध में भी जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments